Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Firing: जॉर्जिया में हाउस पार्टी कर रहे थे 100 से अधिक किशोर, अचानक हुई गोलीबारी में 2 की मौत - The Indian Exposure

US Firing: जॉर्जिया में हाउस पार्टी कर रहे थे 100 से अधिक किशोर, अचानक हुई गोलीबारी में 2 की मौत

जॉर्जिया के डगलसविले में हुई गोलीबारी में 2 किशोरों की मौत हो गई। इस घटना में अन्य 6 के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डगलसविले के एक आवास में 100 से अधिक शनिवार को हाउस पार्टी में सम्मिलित हुए थे। इसी बीच अचानक हुई गोलीबारी में 2 किशोरों की मौत हो गई। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि हाउस पार्टी में क्या कुछ हुआ, इसको लेकर जांच चल रही है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या एक से अधिक लोगों ने गोलीबारी की।

डगलस काउंटी शेरिफ ऑफिस के अधिकारी ट्रेंट विल्सन ने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि शनिवार की रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 11 बजकर 30 मिनट के बीच में गोलियां चलीं। शूटिंग कैसे हुई ? इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? इसकी छानबीन चल रही है।

ट्रेंट विल्सन ने मारे गए दो लोगों की जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन यह जरूर बताया कि उनकी उम्र 18 साल से कम थी। बता दें कि डगलसविले जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से 20 मील (32 किलोमीटर) पश्चिम में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481