Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan : गिरफ्तारी से डरे इमरान,समर्थकों को घर के बाहर मौजूद रहने का हुक्म; स्पेशल कमांडो फोर्स किसी भी वक्त कर सकती है रेड - The Indian Exposure

Pakistan : गिरफ्तारी से डरे इमरान,समर्थकों को घर के बाहर मौजूद रहने का हुक्म; स्पेशल कमांडो फोर्स किसी भी वक्त कर सकती है रेड

इस्लामाबाद हाईकोर्ट की तरफ से तोशाखान केस में जारी गिरफ्तारी वारंट होने के बावजूद पुलिस इमरान खान को रविवार को अरेस्ट नहीं कर पाई। कई घंटे तक ड्रामा चला। इस दौरान कहा गया कि इमरान घर पर मौजूद ही नहीं हैं। अदालत के नोटिस को भी खान के स्टाफ ने रिसीव किया।

कई घंटे बाद जब पुलिस लौट गई तो इमरान बाहर आए। खान ने सरकार, पुलिस, फौज और ISI पर जबरदस्त जुबानी हमले किए। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स बता रही हैं कि इमरान गिरफ्तारी से बच नहीं सकते। उनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल कमांडो फोर्स तैयार है।

इमरान क्या कर रहे हैं
गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान ने अपने समर्थकों को लाहौर के अपने घर जमान पार्क के बाहर जुटा लिया है। जमान की तरफ चार रास्ते जाते हैं और इन चारों पर लाठी-डंडों के साथ उनके समर्थक मौजूद हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों को खाना-पानी वहीं मुहैया कराया जा रहा है।

इमरान ने पिछले दिनों जेल भरो आंदोलन शुरू किया था। उनकी पार्टी के कई नेता जेल में हैं। खास बात यह है कि इमरान खुद जेल जाने से बच रहे हैं। उन्होंने इसके लिए तमाम तरह की तैयारियां शुरू की हैं।

7 मार्च को इस्लामाबाद कोर्ट में है इमरान की पेशी
इससे पहले इमरान को गिरफ्तार करने गई पुलिस ने कहा था- उनके घर पहुंचने के पीछे गिरफ्तारी करना मकसद ही नहीं था। अगर ऐसा करना होता तो कोई ताकत नहीं रोक सकती थी। इमरान हमें मिले ही नहीं। हमने 7 मार्च को कोर्ट में पेश होने का नोटिस इमरान की तरफ से पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को दिया है। इस्लामाबाद पुलिस ने यह ट्वीट भी किया था कि इमरान गिरफ्तारी से बचने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

खान को 7 मार्च को इस्लामाबाद कोर्ट के सामने पेश होना है। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वाइस चेयरमैन शाह महमूद कुरैशी ने कहा- पुलिस के नोटिस में इमरान की गिरफ्तारी का जिक्र नहीं है। इमरान अपनी लीगल टीम के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद वो अपनी आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481