Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Dehradun : ढाई महीने के पिल्ले की मालिक ने गला घोंटकर की हत्या - The Indian Exposure

Dehradun : ढाई महीने के पिल्ले की मालिक ने गला घोंटकर की हत्या

 उत्तराखंड के  देहरादून में ढाई महीने के पालतू कुत्ते के पिल्ले द्वारा मल त्यागकर गंदगी फैलाने से उसका मालिक इतना नाराज हो गया कि उसने पिल्ले की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य पूजा बहुखंडी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि क्षेत्र के ईश्वर शर्मा ने अपने पालतू पिल्ले की हत्या कर दी है। सूचना पर वह पुलिस फोर्स के साथ आरोपित के घर पर पहुंचीं।

पुलिस पूछताछ में ईश्वर ने बताया कि छह मार्च को पिल्ले ने दो तीन जगहों पर मल त्याग दिया था। इससे वे क्रोधित हो गए और घटना को अंजाम दिया। उस समय उनके स्वजन भी वहीं पर मौजूद थे। आरोपित इस देशी पिल्ले को पास की गली से उठाकर पालने के लिए घर लाया था।

आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने घटना से संबंधित सारी सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। उन्होंने यह साक्ष्य पुलिस को भी उपलब्ध कराए गए हैं। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि ईश्वर शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481