Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP : जेपी नड्डा बेंगलुरु में रोड शो और जनसभा करेंगे - The Indian Exposure

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP : जेपी नड्डा बेंगलुरु में रोड शो और जनसभा करेंगे

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को बेंगलुरु में रोड शो करेंगे और यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का ये रोड शो केआर पुरम से गर्वमेंट कॉलेज मैदान तक होगा।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के महासचिव सिद्धराजू ने बताया कि नड्डा पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के तहत हो रहे कार्यक्रमों में भाग लेने कर्नाटक पहुंच रहे हैं। नड्डा ने कर्नाटक के चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

पार्टी महासचिव के मुताबिक, नड्डा गुरुवार शाम 5.20 मिनट पर HALएयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे विजय संकल्प यात्रा में भाग लेने शहर के केआर पुरम इलाके में जाएंगे, जहां वे रोड शो की शुरुआत करेंगे।

नड्डा ने कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा शुरु की
कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने पिछले मंगलवार को राज्य में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा- कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार,परिवारवाद,विभाजन में विश्वास रखती है। उन्होंने राजनीति की सीमा लांघ दी है, वे गाली-गलौज पर आ गए हैं। कहते हैं मोदी तुम्हारी कब्र खुदेगी…। इस पर देश कहता है मोदी तुम्हारा कमल खिलेगा .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481