Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, दिल्ली में 5 डिग्री गिरा पारा - The Indian Exposure

Weather : बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, दिल्ली में 5 डिग्री गिरा पारा

राजधानी दिल्ली में करीब डेढ़ माह बाद शनिवार को कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कुल 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में हल्के ओले भी पड़े। बारिश व मध्यम स्तर की ठंडी हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से शनिवार का दिन इस माह का सबसे ठंडा दिन रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सहित अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की भी बारिश हो सकती है।

आज तेज होगी हवा की रफ्तार

रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

इस माह यह पहला मौका है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि, सुबह न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 23.6 व मयूर विहार में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481