Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nainital : आधा किलो स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार - The Indian Exposure

Nainital : आधा किलो स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

बरेली के एक तस्कर को एएनटीएफ, एसओजी और हल्द्वानी पुलिस ने आधा किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वह रामपुर से स्मैक ला रहा था। पूछताछ में यूपी के रामपुर निवासी स्मैक विक्रेता का नाम भी सामने आया है। पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है।

सोमवार को हल्द्वानी कोतवाल इंस्पेक्टर हरेंद्र चौधरी, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी टीम के साथ रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 522 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि तस्कर से जब पूछताछ की गई तो उसने खुद को यूपी के बरेली जिला स्थित आंवला तहसील के थाना अलीगंज स्थित बिहारीपुर गांव निवासी वीरेंद्र पाल बताया। पूछताछ में सामने आया है कि वीरेंद्र चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल के पास छोले-भटूरे का ठेला लगाता है। होली की छुट्टियों पर घर आया था। तब से चंडीगढ़ नहीं लौटा।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि वीरेंद्र ने तस्करी के लिए स्मैक रामपुर जिले के मिलक निवासी वीरपाल से खरीदी थी। साथ ही वीरेंद्र हल्द्वानी में पहली बार माल की डिलीवरी करने पहुंचा था। बीते दिनों कुछ तस्कर स्मैक की बड़ी मात्रा के साथ पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में वीरेंद्र के बारे में सुराग हाथ लगा था। तभी से टीमें उसके पीछे लगी हुई थीं।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि रामपुर के जिस व्यक्ति का नाम सामने आया है उसकी तलाश के लिए एसओजी की टीम गठित कर छानबीन में लगा दी गई है। वहीं तस्कर वीरेंद्र के खिलाफ बरेली जिले में दर्ज मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481