Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP: सागर में आपे और बाइक की हुई भिड़ंत, जीजा के साथ घर जा रहा था मृतक - The Indian Exposure

MP: सागर में आपे और बाइक की हुई भिड़ंत, जीजा के साथ घर जा रहा था मृतक

Accident and cautions.

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में पुराई के पास आपे और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार साले की मौत हो गई। वहीं जीजा गंभीर घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार रामसिंग पुत्र प्रहलाद अहिरवार उम्र 34 साल निवासी भैंसवाही अपने जीजा बकतू अहिरवार निवासी ग्राम बिछिया के साथ बाइक पर सवार होकर गढ़ाकोटा से अपने ग्राम भैंसवाही जा रहा था। तभी सानौधा थाना क्षेत्र में पुराई के पास सामने से आ रहे आपे क्रमांक एमपी 34 एल 0967 ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

दुर्घटना में जीजा-साले गंभीर घायल हुए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से गढ़ाकोटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया।

जिला अस्पताल लाते समय रामसींग अहिरवार की रास्ते में मौत हो गई। वहीं घायल बकतू को सागर में उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि रामसींग रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां से वह अपने जीजा के साथ घर लौट रहा था। तभी दुर्घटना का शिकार हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481