Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Coronavirus : देश में चार दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 10,542 केस दर्ज - The Indian Exposure

Coronavirus : देश में चार दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 10,542 केस दर्ज

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। चार दिन बाद ही कोरोना के केस में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में बीते 24 घंटे में महामारी के कुल 10,542 मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 63,562 हो गए हैं।

गौरतलब है कि देश में चार दिन की गिरावट के बाद आज यानी 19 अप्रैल को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। 18 अप्रैल को कोरोना के कुल 7,633 मामले दर्ज किए गए थे।

38 मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 38 मरीजों की जान भी गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 5 लाख 31 हजार 190 हो गया है। बता दें कि देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 48 लाख 45 हजार 401 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इससे अब तक 4 करोड़ 42 लाख 50 हजार 649 लोग रिकवर भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481