Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
S Jaishankar visit: चार देशों की 9 दिनों तक विदेश यात्रा पर रहेंगे जयशंकर - The Indian Exposure

S Jaishankar visit: चार देशों की 9 दिनों तक विदेश यात्रा पर रहेंगे जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चार देशों की यात्रा पर रहेंगे। नए क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री गुयाना, पनामा, कोलंबिया और डोमिनिकन गणराज्य की नौ दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में इन देशों के विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह पहली यात्रा होगी।

जयशंकर सबसे पहले गुयाना की यात्रा करेंगे जहां वह गुयाना के विदेश मंत्री ह्यूग हिल्टन टॉड के साथ मुलाकात करेंगे। उस दौरान वह दोनों देशों के बीच समग्र संबंधों के और विस्तार पर व्यापक बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि 21 से 23 अप्रैल तक गुयाना की यात्रा के दौरान, जयशंकर देश के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और कई मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।

अंत में डोमिनिकन गणराज्य जाएंगे विदेश मंत्री

विदेश मंत्री 24 से 25 अप्रैल तक पनामा, 25 से 27 अप्रैल तक कोलंबिया जाएंगे और उनका अंतिम गंतव्य डोमिनिकन गणराज्य होगा। वह 27 से 29 अप्रैल तक डोमिनिकन गणराज्य का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह यात्रा लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के साथ उच्च-स्तरीय संपर्क जारी रखने और विशेष रूप से महामारी के बाद के परिदृश्य में सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने का अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481