Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather: राजधानी में कल से बारिश के आसार, पांच दिन मौसम रहेगा कूल-कूल - The Indian Exposure

Weather: राजधानी में कल से बारिश के आसार, पांच दिन मौसम रहेगा कूल-कूल

दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। तेज धूप परेशान करती है तो कभी हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो जाता है। मौसम का ऐसा मिजाज मई के शुरुआत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 अप्रैल से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। इस कारण 27 अप्रैल से एक मई तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बीच 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

20 अप्रैल से पहले दिल्ली में थी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में 20 अप्रैल से पहले गर्मी ने तेवर कड़े कर लिए थे। तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था। लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हुई बारिश ने मौसम को अब तक सुहावना बनाया हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली में 27 अप्रैल से बारिश
दिनभर बादलों और धूप की लुकाछिपी के साथ हवा चलती रही। इससे मौसम सुहाना बना रहा। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इससे 28 अप्रैल से पारा गिरना शुरू होगा। तापमान 32-34 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अमूमन 26 से 30 अप्रैल के बीच तापमान 39 डिग्री और एक से 5 मई तक तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481