Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Crime: छह लाख की छिनतई के मामले में अपराधी लापता - The Indian Exposure

Crime: छह लाख की छिनतई के मामले में अपराधी लापता

झारखंड में रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डिस्टलरी पुल के समीप युवक रंजीत से छह लाख 20 हजार रुपये छिनतई के मामले में बाइक पर सवार दो अपराधी लापता हो गए।

इस मामले में पैसे के साथ बूटी मोड़ तक पहुंचे, लेकिन वहां से लापता हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि घटना के बाद दोनों अपराधी कोकर से होते हुए बूटी मोड़ की ओर गए और वहां के बाद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस बूटी मोड़ से ओरमांझी तक लगे कई जगहों पर सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। इस कांड का खुलासा करने के लिए एसआइटी कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। हाल के दिनों में जेल से निकले हुए अपराधियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

कुछ दागी किस्म के युवकों को लालपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक के पास से ही रंजीत की रेकी की गई, इसके बाद डिस्टलरी पुल के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481