Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को अब 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा, पंजीकरण पर 3 मई तक लगी रोक - The Indian Exposure

केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को अब 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा, पंजीकरण पर 3 मई तक लगी रोक

केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को अब 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा। यात्री दिनभर पंजीकरण काउंटर पर केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण की जानकारी लेते रहे और तीन धाम का पंजीकरण करा यात्रा पर जा रहे हैं चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी।

मौसम साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी इस रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अधिकांश तीर्थयात्री तीन धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ) का पंजीकरण करवा कर इन धामों की यात्रा पर जा रहे हैं। महाराष्ट्र से आए गजानंद और राजस्थान से आए गुमान सिंह ने बताया कि उन्हें चारधाम की यात्रा करनी थी, लेकिन जानकारी मिली कि केदारनाथ के लिए 3 मई तक पंजीकरण पर रोक है। ऐसे में तीन धामों के लिए पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481