Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mann Ki Baat @100: पीएम मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड आज - The Indian Exposure

Mann Ki Baat @100: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस दौरान न्यूयॉर्क में रात के 1:30 बज रहे होंगे। इसे आकाशवाणी समेत विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा। 

भाजपा ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए खास तैयारी की है। यह दिल्ली में 6530 स्थानों पर सुना जाएगा। इसके साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। तब से हर महीने के आखिरी रविवार को नियमित रूप से इसका कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। पीएम मोदी इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों को संबोधित करते हैं और लोगों से संवाद भी करते हैं। ‘मन की बात’ सरकार और जनता के बीच संपर्क का प्रमुख कार्यक्रम बन गया है।

न्यूयॉर्क में भी होगा प्रसारण 
मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा, तब न्यू यॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रविवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।  

न्यू जर्सी में कुछ ऐसे होगा कार्यक्रम का प्रसारण
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार डेढ़ बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार 30 अप्रैल डेढ़ बजे मन की बात देखना भूलना मत। इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए मिलकर जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।

ब्रिटेन में भी होगा प्रसारण
लंदन भारतीय उच्चायोग रविवार को सुबह 6:30 बजे पीएम मोदी के “मन की बात” के 100वें एपिसोड की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेगा। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ट्वीट किया कि भारतीय उच्चायोग कल सुबह 06:30 बजे मन की बात की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने कहा कि मन की बात अपने आप में एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। मुझे लगता है, यह हमारी स्मृति के इतिहास में पहली बार है जब किसी भी सरकार के प्रमुख ने अपने देशवासियों को संबोधित करने के लिए बिना ब्रेक के महीने-दर-महीने नियमित रूप से किसी कार्यक्रम को चुना है। उन्होंने अब तक 100 एपिसोड किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481