Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली एनसीआर में शनिवार रात को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। रिमझिम वर्षा होने से दिल्ली के पालम व लोधी रोड सहित गुरुग्राम में लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिन तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है और तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले माह के पहले सप्ताह में भी गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।

शनिवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस से कम है।

इस बार अप्रैल में पिछले वर्ष की तुलना में गर्मी कम रही है। तीसरे सप्ताह में चार दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जरूरत रहा था लेकिन एक भी दिन लू नहीं चली। चार दिन बारिश दर्ज हुई। पिछले वर्ष अप्रैल में नौ दिन लू चली थी और सिर्फ एक दिन बारिश हुई थी।

दि‍ल्ली एनसीआर में खराब श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ गया। इस वजह से दिल्ली व ग्रेटर नोएडा में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। एनसीआर के अन्य शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में उच्च स्तर पर दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को तेज हवा चलने के कारण एयर इंडेक्स में सुधार होगा। इसलिए अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481