Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Shooting : अमेरिका में गोलीबारी पर नहीं लग रही रोक, न्यू ऑरलियन्स के रेस्टोरेंट में फायरिंग - The Indian Exposure

US Shooting : अमेरिका में गोलीबारी पर नहीं लग रही रोक, न्यू ऑरलियन्स के रेस्टोरेंट में फायरिंग

अमेरिका में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते कुछ दिनों में विभिन्न स्थानों पर कई गोलीबारी की खबर सामने आई है। अमेरिका के काफी चर्चित शहर न्यू ऑरलियन्स में एक रेस्टोरेंट के बाहर शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक कर्मचारी की मौत हो गई। गोलीबारी की घटना में शिकागो से जैज एंड हेरिटेज फेस्टिवल के लिए आए एक पर्यटक घायल हो गया।

न्यू ऑरलियन्स के पुलिस अधीक्षक मिशेल वुडफोर्क ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि शूटिंग न्यू ऑरलियन्स के मिड-सिटी पड़ोस में मैंडीना रेस्टोरेंट के बाहर हुई। 

वुडफोर्क ने कहा कि गोलीबारी के दौरान, निजी सुरक्षा गार्ड ने जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में हमलावार को चोट नहीं आई। वुडफोर्क ने कहा कि 54 वर्षीय शिकागो की महिला जैज़ फेस्ट के लिए जा रही थी और अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए रेस्टोरेंट में आई थी, जिसे गोली मार दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481