Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली-NCR में 3 दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला - The Indian Exposure

दिल्ली-NCR में 3 दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को बूंदाबांदी के बाद रविवार को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई थी। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। इससे फिजा में ठंडक घुल गई है।

इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बारे में अलर्ट जारी किया है। एक ट्वीट में कहा, “उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, दक्षिण भारत, पूर्व-भारत और उत्तर-पूर्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बरसात की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि की बहुत संभावना है।” मौसम विभाग ने शिमला और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार व मंगलवार के बाद बारिश की गतिविधियों में वृद्धि के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया।

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 56 से 71 प्रतिशत रहा। जहां तक बारिश का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग पर 0.3 मिमी, मयूर विहार में 10.0 मिमी जबकि पालम और आयानगर में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481