Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chardham Yatra: कपाट खुलने के बाद बारिश-बर्फबारी से बढ़ी परेशानी, अब तक ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन - The Indian Exposure

Chardham Yatra: कपाट खुलने के बाद बारिश-बर्फबारी से बढ़ी परेशानी, अब तक ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से हर रोज बारिश व बर्फबारी से तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। लगातार खराब मौसम के चलते व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय बदरीनाथ में डटे हैं। आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह को केदारनाथ धाम में ही कैंप करने के निर्देश हैं।

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से बदरीनाथ में मास्टर प्लान का काम भी प्रभावित हो रहा है। मौसम और निर्माण कार्यों से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वे तीर्थयात्रियों से फीडबैक लेकर प्रशासन व शासन के अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह को केदारनाथ धाम में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

अब तक ढाई लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा में अब तक चारों धाम में 2.50 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 9.18 लाख और बदरीनाथ में 39 हजार ने दर्शन किए हैं जबकि 1 से 5 मई तक चारों धामों में दर्शन के लिए 80 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 से 30 अप्रैल तक चारधाम यात्रा में 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मौसम खराब होने के बाद भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं है। यमुनोत्री धाम में 55 हजार से अधिक, गंगोत्री में 61500, केदारनाथ में 91838, बदरीनाथ में 39 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481