Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज दो राज्य के स्थापना दिवस पर 30 राजभवनों में होगा समारोह, मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला - The Indian Exposure

आज दो राज्य के स्थापना दिवस पर 30 राजभवनों में होगा समारोह, मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला

अब देश के सभी राज्य एक एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके तहत, सभी राज्य अब ना केवल अपना स्थापना दिवस मनाएंगे बल्कि अन्य राज्यों का भी स्थापना दिवस भी मनाएंगे। सरकार ने यह निर्णय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इसके तहत अब से देश में सभी राजभवनों में सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाए जाएंगे।

30 राजभवनों में मनेंगे राज्यों के स्थापना दिवस
पहली बार देश के 30 राजभवनों (राज्यपाल निवास स्थान) में सोमवार को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम होंगे। देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को उत्सव के रूप में मनाने के लिए यह पहल की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, असम, उत्तराखंड सहित सभी राज्यों के राजभवनों में वहां रह रहे महाराष्ट्र और गुजरात मूल के विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। यहां कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इनमें राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा, समृद्ध संस्कृति और व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

सभी राज्यों के दिवस पर भी होंगे ऐसे ही आयोजन
महाराष्ट्र व गुजरात दिवस जैसे ही आयोजन बाकी राज्यों के स्थापना दिवस पर भी सभी राजभवनों में होंगे। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हर राज्य की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत उत्सव के रूप में मनाने पर जोर दिया गया है। काशी-तमिल समागम जैसे आयोजनों व कई राज्यों के पारंपरिक पर्वों में भी वे शामिल होते रहे हैं। इसका उद्देश्य राज्यों की विविधता पूर्ण परंपराओं और संस्कृति से पूरे देश का परिचय करवाना है।

सरदार पटेल की 140वीं जयंती पर पीएम ने की थी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की घोषणा 
सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती पर 31 अक्टूबर, 2015 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की घोषणा की गई थी। इसके पहल का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से उनके बीच समझ और जुड़ाव बढ़ाते हुए भारत की एकता और अखंडता भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481