Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rishikesh : हरियाणा के तीन युवकों को राफ्ट संचालकाें ने डूबने से बचाया - The Indian Exposure

Rishikesh : हरियाणा के तीन युवकों को राफ्ट संचालकाें ने डूबने से बचाया

क्लब हाउस के समीप में गंगा में डूब रहे हरियाणा के तीन युवकों को राफ्टिंग गाइड ने बचा लिया। तीनाें युवक गंगा में स्नान करने के लिए उतरे थे, लेकिन तेज लहरों की चपेट में आकर बह गए थे।

हाईवेब्स एक्सपिडीसन राफ्टिंग कंपनी के गाइड सुधीर सिंह पुंडीर ने बताया कि जैसे ही युवकों के बहने की सूचना मिली तो राफ्ट संचालक उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद क्याक और राफ्ट की मदद से तीनों युवकों को बचा लिया गया।

कंपनी संचालक आकाशदीप सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त उनकी राफ्ट पर्यटकों लेकर नीमबीच की ओर से आ रही थी। राफ्ट के साथ एक क्याकर्स भी चल रहा था। उसी दौरान युवकों के बहने का पता चला था, जिन्हें बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों युवक हरियाणा के थे, राहत और बचाव कार्य के दौरान वह युवकों से नाम पता नहीं पूछ पाए। युवक ऋषिकेश घूमने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481