Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Imran Khan Arrest: पूर्व पाक पीएम इमरान खान गिरफ्तार, कोर्ट से ही उठाकर ले गए सुरक्षाकर्मी - The Indian Exposure

Imran Khan Arrest: पूर्व पाक पीएम इमरान खान गिरफ्तार, कोर्ट से ही उठाकर ले गए सुरक्षाकर्मी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी के स्थानीय समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है।

भ्रष्टाचार के आरोप में हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोप में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इमरान को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अदालत में पेशी के लिए जा रहे थे। इमरान के सहयोगी फवाद चौधरी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि किए बिना कहा, ‘इमरान खान की कार को घेर लिया गया है।’

ISI अधिकारी पर हत्या की साजिश का आरोप

इससे पहले इमरान खान ने आईएसआई अधिकारी पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इमरान ने कहा था कि दो बार उनकी हत्या का प्रयास करने वाले आईएसआई के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या में भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481