Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chardham Yatra: चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह,16 दिन में 5.51 लाख से अधिक ने किए चारों धाम के दर्शन - The Indian Exposure

Chardham Yatra: चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह,16 दिन में 5.51 लाख से अधिक ने किए चारों धाम के दर्शन

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद 16 दिनों में 5.51 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रोजाना बारिश व बर्फबारी के बावजूद दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।


पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को चारोंधाम में 46279 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें केदारनाथ धाम में 21014, बदरीनाथ धाम में 10025, गंगोत्री में 8453 और यमुनोत्री धाम में 6787 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481