Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी, तेज धूप बन रही परेशानी - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी, तेज धूप बन रही परेशानी

मई में मई जैसी गर्मी पड़ने की शुरुआत हो चुकी है। तेज धूप की चुभन एवं तापमान दोनों में ही वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ जाएगा। वहीं, अगले सप्ताह लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

बुधवार को दिनभर खिली रही तेज धूप के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 36.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 23 से 61 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री की दृष्टि से नजफगढ़ सबसे गर्म इलाका रहा। इसी तरह सर्वाधिक न्यूनतम 25.3 के लिहाज से स्पोर्टस काम्प्लेक्स सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री, जबकि शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, रविवार को बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक तापमान 40 डिग्रीसे ऊपर ही रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481