Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
West Bengal: कोलकाता राजभवन के पास इमारत में लगी भीषण आग - The Indian Exposure

West Bengal: कोलकाता राजभवन के पास इमारत में लगी भीषण आग

कोलकाता के मध्य भाग में राजभवन के पास एक बहुमंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक दमकलकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पांच मंजिला सराफ हाउस, एक व्यावसायिक इमारत की छत पर आग लग गई। अधिकारियों ने कहा आग पर काबू पाने के लिए 15 फायर टेंडर और एक 55 मीटर हाइड्रोलिक सीढ़ी का इस्तेमाल किया गया। करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि करीब दस बजे आग लगी थी और शाम करीब 7.10 बजे इस पर  काबू पा लिया गया। भीषण आग को देखते हुए आस-पास की इमारतों को भी खाली करा दिया गया और वहां से लोगों को हटा दिया गया। 

दमकलकर्मी समेत दो हुए घायल
घायलों में एक व्यक्ति की पहचान ‘सराफ हाउस’ के केयरटेकर महितोष देबनाथ के रूप में हुई है, जो इमारत से बाहर आने के दौरान सीढ़ी पर गिर गया था और दूसरा दमकलकर्मी जॉयदीप चक्रवर्ती है। दोनों घायलों को उपचार के लिए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चक्रवर्ती को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि देबनाथ का उपचार किया जा रहा हैं। 

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने मौके का लिया जायजा
आग लगने की सूचना मिलने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस राजभवन से बाहर आए। स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इलाके में पहुंचीं। राज्यपाल ने कहा, वह आग का जायजा लेने के लिए बाहर आए थे। इस दौरान उन्होंने जरूरत पड़ने पर राजभवन से हर तरह की मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, मौजूद दमकल कर्मियों ने अच्छा काम किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481