Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Twitter के CEO पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क, उत्तराधिकारी का भी किया चयन - The Indian Exposure

Twitter के CEO पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क, उत्तराधिकारी का भी किया चयन

एलन मस्क ने गुरुवार की देर रात ट्वीट कर बड़ा एलान किया है। दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पद छोड़ने की बात कही है। एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने ट्विटर के नए सीईओ का चयन कर लिया है।

हालांकि, उन्होंने नए सीईओ के नाम से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन उनके ट्वीट से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म के सीईओ पद के लिए उन्होंने महिलाकर्मी का चयन किया है। 

बता दें कि एक्स कॉर्प कंपनी के तहत आने वाले ट्विटर का कामकाज एलन मस्क देखते रहेंगे और उन्होंने ट्वीट में अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी है। 

इनएक्टिव अकाउंट्स को हटाएगी कंपनी

इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि इनएक्टिव अकाउंट्स को कंपनी हटा देगी। एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा था, “हम उन खातों को साफ कर रहे हैं, जिनमें कई वर्षों से कोई गतिविधि नहीं हुई है, इसलिए आपको संभवत: फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट दिखाई देगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481