Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : गर्म हुई राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के पार - The Indian Exposure

Weather : गर्म हुई राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के पार

देर से ही सही, लेकिन राजधानी के मौसम में गर्माहट का एहसास अब लगातार बढ़ रहा है। धूप की चुभन ही नहीं, तापमान में भी रोज वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को तो कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। आसमान साफ होने के चलते बृहस्पतिवार को सुबह ही सूरज निकल गया था।

दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 73 से 26 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग काअनुमान है कि अब गर्मी में तेजी से वृद्धि होगी। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा, पूसा, पीतमपुरा, जफरपुर और मुंगेशपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा।

दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में नहीं सुधार

दिल्ली के 13 इलाकों की हवा बृहस्पतिवार को ”बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गई। इन जगहों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 300 के पार चला गया है। अगले दो दिन कमोबेश यही स्थिति रहने के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 277 रहा। इस स्तर की हवा को ”खराब” श्रेणी में रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481