Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rishikesh : 9 पेटी अवैध शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार - The Indian Exposure

Rishikesh : 9 पेटी अवैध शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

शराब की अवैध तस्करी के आरोप में पुलिस ने बुधवार देर रात तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। युवकों की कार से 9 पेटी अवैध शराब भी बरामद की गई है। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया कि शराब तस्करों की पहचान पारस (30) निवासी राजीव नगर देहरादून, अर्जुन कश्यप (21) निवासी नेहरू बस्ती देहरादून और रिंकू पाल (22) निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उक्त तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की शह पर ही शहर में शराब का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। शहर के चंद्रेश्वरनगर, शांतिनगर, बनखंडी, मायाकुंड, श्यामपुर, शिवाजीनगर, कृष्णानगर आदि क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। कई घरों में बच्चों और किशोर भी शराब तस्करी में लगे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस औपचारिकता के लिए कार्रवाई करती है, शराब के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481