Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : आज 42 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान - The Indian Exposure

Delhi : आज 42 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

राजधानी दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। घर व दफ्तर से बाहर निकलते ही चुभन भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऐसे में इस सप्ताह में दिल्लीवासियों को गर्मी से जूझना पड़ेगा। 

रविवार को लोगों को बीते दो दिनों के मुकाबले गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सुबह हल्के बादल छाए थे, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, सोमवार को दिन में हल्के बादल छाए रहेंने की संभावना है। जिसमें हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481