Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kenya : यीशु से मिलने की चाह में लोगों ने दे दी थी जान, अब तक 201 शव बरामद - The Indian Exposure

Kenya : यीशु से मिलने की चाह में लोगों ने दे दी थी जान, अब तक 201 शव बरामद

केन्या में यीशु से मिलने की चाह में लोगों ने अपनी जान दे दी थी। सरकारी अधिकारी के अनुसार, शाखोला के जंगल में शनिवार को 22 और शव मिले। अब तक 201 शव मिले हैं। 600 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।

एक और संदिग्ध को किया गिरफ्तार

इस मामले में एक और संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या 26 हो गई है। शुक्रवार को बच्चों के 12 शव सहित 29 शव निकाले गए थे। बुधवार को केन्या की एक अदालत ने पादरी पाल मैकेंजी को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

आरोप है कि पादरी पाल मैकेंजी ने लोगों को बरगलाते हुए कहा था कि भूखे रहोगे तो यीशु से मिलवाऊंगा। पादरी के झांसे में आकर यीशु से मिलने कह चाहत में लोगों ने भूखे रहकर अपनी जान दे दी थी। बताया जाता है कि यह घटना वर्ष 2019 की है। मैकेंजी को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481