Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : सीएम योगी ने मणिपुर में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान - The Indian Exposure

UP : सीएम योगी ने मणिपुर में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिपुर में अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद चन्दौली निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक राव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद आलोक राव के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद आलोक राव के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481