Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar : संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, बोर्ड परीक्षा में फेल होने से थी आहत - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar : संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, बोर्ड परीक्षा में फेल होने से थी आहत

Dead body on hospital bed, it is tragedy and sad.

इंटर में फेल होने से आहत छात्रा ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जसपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

भगवंतपुर गांव निवासी आकांक्षा (16) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी, जिससे वह परेशान थी। देर रात उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। नर्सिंग होम के डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि छात्रा ने कीटनाशक पिया था। जिसके कारण उसकी हालत हालत नाजुक थी।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भोपाल राम पोरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और घटना की जांच के बाद कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481