Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wagner: पश्चिम देशों की साजिश की रूस ने जताई आशंका, बाइडन बोले- विद्रोह में हाथ नहीं - The Indian Exposure

Wagner: पश्चिम देशों की साजिश की रूस ने जताई आशंका, बाइडन बोले- विद्रोह में हाथ नहीं

रूस ने यूक्रेन समेत कई देेशों में जंग में उतरे भाड़े के सैन्य समूह ‘वैगनर’ के विद्रोह के पीछे पश्चिमी देशों के हाथ होने की आशंका जताई है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि रूसी जांच एजेंसियां इस मामले में पश्चिमी खुफिया संगठनों के हाथ होने की जांच कर रही हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कहा कि विद्रोह के पीछे अमेरिका या उसके किसी सहयोगी देश का हाथ नहीं है। उधर, रूसी समाचार एजेंसियों ने अज्ञात स्रोतों के हवाले से कहा कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ आपराधिक मामला खुला है और अभी जांच जारी है।

शनिवार को रोस्तोव शहर पर कब्जा कर मॉस्को बढ़ रहे वैगनर समूह के प्रयास के बाद पुतिन ने अपने संबोधन में इसे कुचलने का संकल्प लिया था, लेकिन बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता में प्रिगोझिन के खिलाफ आपराधिक मामला हटाने और उनके देश में चले जाने का समझौता हुआ। हालांकि अभी रूस में प्रिगोझिन के खिलाफ जांच जारी है। चीजों को व्यवस्थित करने के लिए सोमवार को मॉस्को में गैर-कार्य दिवस घोषित किया गया। क्रेमलिन सूत्रों ने कहा कि दो दशकों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज पुतिन को इन दिनों अपने शासन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का सामना करना पड़ा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481