Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Siliguri : ममता बनर्जी के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - The Indian Exposure

Siliguri : ममता बनर्जी के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकाप्टर की खराब मौसम के कारण मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी के पास सेवोके हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि सीएम जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाईअड्डे जा रही थीं, तभी बैकुंठपुर जंगल के ऊपर उड़ान भरते समय उनका हेलीकाप्टर खराब मौसम की चपेट में आ गया। हड़बड़ी में उतरते समय मुख्यमंत्री के पैर और कमर में चोट लगने की खबर है। बाद में मुख्‍यमंत्री सेवक से सड़क मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंची जहां से वो कोलकाता रवाना हो गईं। कोलकाता में सीएम ममता को जांच और इलाज के लिए एस एस के एम मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया, ”यहां बहुत भारी बारिश हो रही थी और पायलट ने हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया।” उन्होंने कहा कि घटना के बाद यह निर्णय लिया गया कि  मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाईअड्डे तक यात्रा करेंगी और फिर वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481