Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
BSF ने 5 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 10 लोगों को पकड़ा, भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से की थी घुसपैठ - The Indian Exposure

BSF ने 5 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 10 लोगों को पकड़ा, भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से की थी घुसपैठ

बीएसएफ ने मेघालय के डॉकी-अमलारेम रोड से पांच बांग्लादेशी और पांच भारतीय नागरिकों को बिना किसी वैध आधिकारिक दस्तावेज के अवैध रूप से आंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करने के आरोप में पकड़ा है। बीएसएफ मेघायल ने बताया कि सभी को सोमवार को पकड़ा गया था। उन्होंने आगे बताया कि सभी पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश के सिलहट और हबीबगंज के रहने वाले हैं।

मालूम हो कि इससे पहले भी बीएसएफ ने मेघालय के पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले से दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना किसी वैध आधिकारिक दस्तावेज के अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481