Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
राष्ट्रपति बाइडन से फिर हुई मौखिक चूक, बोले- इराक में युद्ध हार रहे पुतिन - The Indian Exposure

राष्ट्रपति बाइडन से फिर हुई मौखिक चूक, बोले- इराक में युद्ध हार रहे पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से एक बार फिर मौखिक चूक हुई है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को इराक बोल दिया। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्पष्ट रूप से इराक में युद्ध हार रहे हैं और वह दुनिया में अलग-थलग पड़ गए हैं। हालांकि, यहां वह इराक के जगह यूक्रेन बोलना चाहते थे। राष्ट्रपति बाइडन ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नाटो, यूरोपीय संघ और जापान सहित कुल 40 देशों में उनको कोई इज्जत नहीं करता है।

यूक्रेन की जगह बोला इराक

शिकागो की यात्रा पर रवाना होने से पहले पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में राष्ट्रपति बाइडन से पूछा गया कि क्या रूस में वैगनर ग्रुप के प्रमुख के नेतृत्व में हुए संक्षिप्त विद्रोह से पुतिन कमजोर हो गए हैं, जिनकी सेनाएं यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन यह साफ तौर पर स्पष्ट है कि वह इराक में युद्ध हार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481