Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP: CM योगी कल आएंगे सहारनपुर, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों-कांवड़ यात्रा का करेंगे हवाई निरीक्षण - The Indian Exposure

UP: CM योगी कल आएंगे सहारनपुर, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों-कांवड़ यात्रा का करेंगे हवाई निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के दौरे पर आएंगे। वो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को हवाई निरीक्षण करेंगे। साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन की जानकारी प्रशासन को मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

जनपद में बीते पांच दिनों से भारी बारिश के चलते यमुना समेत तमाम नदियों में उफान है। जिस कारण जनपद में करीब 30 और महानगर में 13 कॉलोनियां भारी जल भराव के चलते बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर आ रहे हैं।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर आएंगे। वह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत वह सहारनपुर से लेकर गाजियाबाद तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग का हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे वायुयान द्वारा सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेगें। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करते हुए सहारनपुर पुलिस लाइन में 1.30 बजे आएंगे।

यहां से वह जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर यहां राहत कार्यो का जायजा लेंगे। यहां स पुलिस लाइन आएंगे और सभागार में जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत 3.10 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481