Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : प्रदेश के चार जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट - The Indian Exposure

Weather : प्रदेश के चार जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, 19 जुलाई के लिए सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम की चेतावनी को देखते हुए अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 जुलाई को जिले में भी भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इस चेतावनी को देखते हुए जिले में विशेष सावधानियां बरतने के लिए आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के नामित अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ आदि विभाग सड़क बाधित होने पर तत्काल खुलवाने का प्रयास करें। पर्यटकों को बारिश के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन की अनुमति न दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481