Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
West Bengal: नौकरी के लिए अवैध रूप से भारत आई बांग्लादेशी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म - The Indian Exposure

West Bengal: नौकरी के लिए अवैध रूप से भारत आई बांग्लादेशी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक बांग्लादेशी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने दलालों के झांसे में आकर रोजगार के लिए दो अन्य किशोरियों के साथ अवैध रूप से सीमा पार की थी। उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना क्षेत्र के बनेश्वरपुर बाजार से उन्हें एक युवक कार से कोलकाता ले जा रहा था। रास्ते में बागदा हेलेंचा इलाके के एक पोल्ट्री फार्म में चार युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस दौरान दो अन्य किशोरियों ने भागकर गांव में शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचकर बागदा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481