Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rain: यूपी में बारिश का कहर, 24 घंटे में गई 17 लोगों की जान - The Indian Exposure

Rain: यूपी में बारिश का कहर, 24 घंटे में गई 17 लोगों की जान

पिछले तीन दिनों से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से हाल बेहाल है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लखीमपुर और बाराबंकी जिले में जिलाधिकारी ने मंगलवार को प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, मंगलवार को सभी स्कूल  बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने पर विद्यालय प्रबंधकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बारिश के साथ-साथ प्रदेश में वज्रपात की घटनाएं भी हुई हैं। घर गिरने से जान-माल का नुकसान भी हुआ है। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। रविवार रात से सोमवार देर रात तक 17 मौतों की सूचना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें। जलभराव की स्थिति में जल निकासी के प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481