Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sweden: साथी का शव फ्रीजर में रख पेंशन लेने वाले को हुई सजा, 116750 अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी - The Indian Exposure

Sweden: साथी का शव फ्रीजर में रख पेंशन लेने वाले को हुई सजा, 116750 अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी

Dead Body on Starcher

स्वीडन की एक अदालत ने पेंशन के लिए महिला साथी का शव फ्रीजर में रखने वाले नार्वे के एक नागरिक को दोषी ठहराते हुए तीन साल छह महीने की सजा सुनाई है। 16 मार्च 2023 को जांचकर्ताओं को महिला का शव फ्रीजर में मिलने के बाद यह मामला काफी चर्चित रहा था।

वार्मलैंड डिस्टि्रक्ट कोर्ट के अनुसार, नार्वे के 57 वर्षीय व्यक्ति पर महिला साथी का पेंशन लेने के लिए दस्तावेज में जालसाजी और नागरिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने का आरोप था। जांच के दौरान उसने बताया कि वह स्टाकहोम से 340 किमी दूर अरजंग में महिला के साथ रहता था। एक दिन उसने महिला साथी को घर में मृत पाया। उसने शव को फ्रीजर में रख दिया और महिला के परिवार और उनके मित्रों को बताया कि वह जीवित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481