Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Anantnag Encounter: अनंतनाग में एक और जवान शहीद, सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी - The Indian Exposure

Anantnag Encounter: अनंतनाग में एक और जवान शहीद, सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में डीएसपी, कर्नल और मैजर बलिदान हो गए थे। वहीं, आज इस मुठभेड़ में लापता जवान का शव बरामद हुआ है। आज एक लापता जवान का शव मिलने के साथ बलिदानी सुरक्षाकर्मियों की संख्या चार हो गई है।

अधिकारिक तौर पर किसी भी सैन्याधिकारी या पुलिस अधिकारी ने लापता जवान का शव मिलने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह जरूर कहा है कि एक घायल जवान अपने जख्मों को न सहते हुए बलिदानी हो गया है। इस बीच, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। घेराबंदी में फंसे आतंकियों में से किसी के मारे जाने या जख्मी होन की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

आतंकियों को ढूंढने के लिए खिलाफ हेरोन ड्रोन भी इस्तेमाल किया जा रहा है। संबधित सूत्रों ने बताया कि आज सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही जवानों ने आतंकियों को मार गिराने का अपना अभियान दोबारा शुरू किया। जैसे ही जवान पहाड़ी पर आगे आतंकी ठिकानो की तरफ बढे़े, आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। इसी दौरान जवानाें ने वहां पेड़ों व झाड़ियों के बीच एक जगह अपने एक साथी का शव देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481