Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nipah Virus : केरल के कोझिकोड में एक और निपाह संक्रमित मिला - The Indian Exposure

Nipah Virus : केरल के कोझिकोड में एक और निपाह संक्रमित मिला

 केरल में निपाह वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। राज्य सरकार वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर है। इस बीच केरल के स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय के हवाले से बताया है कि कोझिकोड के एक अस्पताल में एक निपाह वायरस संक्रमित की पाया गया है। 39 साल के संक्रमित मरीज को निगरानी में रखा गया है।

वायरस के प्रसार को देखते हुए कोझिकोड जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों में 16 सितंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है, लेकिन विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। इस बीच निपाह से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध एकमात्र प्रायोगिक इलाज ‘मोनोक्लोनल एंटीबाडी’ को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने राज्य में पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481