Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Explosion In Benin: बेनिन में ईंधन डिपो में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 34 लोगों की मौत - The Indian Exposure

Explosion In Benin: बेनिन में ईंधन डिपो में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 34 लोगों की मौत

Dead Body on Starcher

नाइजीरिया की सीमा के पास बेनिन में ईंधन डिपो (Fuel Depot) में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। सरकारी अधिकारी और निवासियों ने एएफपी को बताया कि प्रतिबंधित ईंधन डिपो में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिसके कारण आसमान में धुएं का काला बादल छा गया।

बेनिन के आंतरिक मंत्री अलसाने सेइदौ ने बताया कि शहर में एक ईंधन डिपो में भीषण आग लग गई है। हालांकि, यह आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आग की चपेट में आने से दो बच्चों सहित कुल 34 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 20 लोग घायल भी हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से कई लोगों के हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481