Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
PM Modi Bhopal Visit : भोपाल में पीएम बोले- कांग्रेस जंग लगा लोहा है - The Indian Exposure

PM Modi Bhopal Visit : भोपाल में पीएम बोले- कांग्रेस जंग लगा लोहा है

पीएम मोदी आज राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल हुए, जहां उन्होंने लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

मोदी ने कहा कि “हमें विधानसभा ही नहीं, हर बूथ जीतना है। हर मतदाता का दिल जीतना है। हर कार्यकर्ता हमारा उम्मीदवार है। उसकी पहचान, शान और निशान कमल है। हर कार्यकर्ता को जी-जान से जुटना है। दो अक्टूबर को बापू की जन्म जयंती है। एक अक्टूबर को सफाई को लेकर बहुत बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। प्रत्येक परिजन से आग्रह रहेगा कि आप सभी लोग उत्साह, उमंग से जुड़ जाइए। वोकल फॉर लोकल याद रखना है। खादी के वस्त्र खरीदना है। गिफ्ट खरीदें, वह लोकल हो। भारत में बना हो।

पीएम मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है। कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंक करप्ट हुई और अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे। कांग्रेस अब कंपनी बन गई है। कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस अब अर्बन नक्सलियों से चल रही है। इसलिए कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है। 

विकसित भारत के लिए एमपी का विकसित होना आवश्यक है। हमें ऐसे एमपी की निर्माण करना है, जो छोटी-छोटी चीजों के लिए मोहताज न रहे। इसके लिए जरूरी है कि आने वाले पांच सालों के लिए फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बने। हमें हर बूथ जीतना है। हर कार्यकर्ता को जी जान से जुटना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481