Karnataka: मस्जिद में नाबालिग लड़के के साथ मौलाना ने की गंदी हरकत,आरोपी अरेस्ट

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक मस्जिद में मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक मौलाना ने नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न किया। फिलहाल, कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मौलाना अब्दुल समद जियायी के रूप में हुई है। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़का हर दिन मस्जिद में कुरान की आयतें पढ़ने जाता था और उसी दौरान उसके साथ दरिंदगी होती थी।

आरोपी ने लड़के को फुसलाया और 23 सितंबर की रात को कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। नाबालिग लड़के ने घर आकर इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद वे हैरान हो गए। इसके बाद पीड़ित का पिता उसे लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471