Earthquake: एक के बाद एक भूकंप के तीन झटकों से थर्राया अफगानिस्तान 320 लोगों की मौत

पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार को आए भूकंप के कई झटकों से दर्जनों लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने 320 मृतकों का प्रारंभिक आंकड़ा दिया है। हालांकि, आंकड़े की अभी पुष्टि की जानी बाकी है। हेरात प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। भूकंप के कारण सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

देश के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने 100 लोगों के मारे जाने और 500 घायल होने का अनुमान लगाया है। अफगानिस्तान के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार दोपहर सबसे पहले 12:11 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद 12.19 बजे 5.6 तीव्रता और 12.42 पर तीसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *