UP: यमुना नदी में डूबे पांच बच्चे, एक की बची जान, दूसरे का शव निकाला गया

यूपी से लगती हरियाणा सीमा के थाना सनौली के गांव तामसाबाद में बृहस्पतिवार को नहाते समय पांच बच्चे यमुना के कुंड में डूब गए। एक को तो मौके से ही ग्रामीणों ने सकुशल निकाल लिया। लेकिन करीब तीन घंटे बाद एक का शव निकाला गया।

तीन की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है। मगर सफलता नहीं मिल सकी है। यूपी के गोताखारों से भी सहयोग मांगा गया है।

पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गांव जालपाड़ से क्षेत्र के गांव तामशाबाद की मस्जिद में जमात आई हुई थी। जमात में कुछ बच्चे भी थे। बृहस्पतिवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद पांचों जमाती बच्चे यमुना में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान यूपी के नगला राई और पानीपत के तामसाबाद के बीच रेत खनन माफिया द्वारा बनाए गए गहरे कुंड में पांचों डूब गए। शोर शराबा होने पर एक को तो ग्रामीणों ने किसी तरह सकुशल निकाल लिया। लेकिन समीर, सैफ अली, वादिल, अमीर का कोई पता नहीं लग पा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *