Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
'ऑपरेशन अजय' की पहली उड़ान भारत के लिए रवाना, 212 भारतीय लौटेंगे स्वदेश - The Indian Exposure

‘ऑपरेशन अजय’ की पहली उड़ान भारत के लिए रवाना, 212 भारतीय लौटेंगे स्वदेश

इजरायल और हमास आतंकियों में चल रहे संघर्ष के बीच इजरायल में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत 212 भारतीयों का पहला जत्था तेल अवीव से गुरुवार रात करीब एक बजे चार्टर्ड विमान के जरिये वतन रवाना हुआ। यह शुक्रवार सुबह भारत पहुंच जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इजरायल में तकरीबन 18 हजार भारतीय हैं। इनमें से काफी संख्या में लोगों ने भारत सरकार से वापस लौटने के लिए संपर्क साधा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वहां से निकालने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत पहली चार्टर्ड फ्लाइट गुरुवार रात तेल अवीव पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481