
असम के डिब्रूगढ़ में शनिवार को भीषण आग गई, इसमें छह से सात घर जलकर खाक हो गए। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि यह घटना शायद दो सिलेंडरों के फटने से हुई है। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू कर दिया।
डिब्रूगढ़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष उज्ज्वल फुकन ने एएनआई को बताया कि अब तक हमें हताहतों की संख्या या किसी भी चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, हमारे पास अब तक केवल यही जानकारी है कि घरों में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है।