Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US : अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - The Indian Exposure

US : अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमेरिका में गोलीबारी और चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राज्य इंडियाना में एक 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू मार दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्राड ने वरुण के कान के पास चाकू से हमला कर दिया,जिसमें वह घायल हो गया। वहीं अब अधिकारी इस हमले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481