Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Gyanvapi Case : व्यासजी का तहखाना वाद पर दो नवंबर को सुनवाई - The Indian Exposure

 Gyanvapi Case : व्यासजी का तहखाना वाद पर दो नवंबर को सुनवाई

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सुपुर्द किए जाने की मांग को लेकर दाखिल किए गए वाद की सुनवाई मंगलवार को टल गई। यह वाद व्यास परिवार के शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने दाखिल किया है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि दो नवंबर नियत की है।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक) के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से जिला जज की अदालत में दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तिथि नियत की गई है। जिला जज के अवकाश पर होने के कारण उक्त याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने, वहां मिली शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा का अधिकार देने और मुस्लिमों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए किरण सिंह विसेन अदालत में वाद दायर की थी। इस वाद पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से वाद की पोषणीयता को चुनौती दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481